छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार… सीट बेल्ट और एयर बैग खुलने के बावजूद नहीं बच सकी ड्राइवर की जान… 2 लोग घायल

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। शहडोल रोड पर गाजर गांव के पास हुंडई कार पेड़ से टकरा गई। कार चालक ने सीट बेल्ट लगाया हुआ था, साथ ही पेड़ से टक्कर के बाद एयर बैग भी खुले, इसके बावजूद ड्राइवर की जान नहीं बच सकी। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को निकाला। कार जनकपुरी निवासी संजय गुप्ता चला रहा था, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य 2 घायलों को जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...