जशपुर को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने की बड़ी घोषणाएं: तपकरा बनेगा नगर पंचायत, स्टेडियम के लिए 50 लाख की मंजूरी

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जशपुर दौरे के दौरान जिले को विकास की नई सौगातें मिलीं। मुख्यमंत्री ने आज अपने दौरे के दौरान कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तपकरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की।

इस घोषणा के साथ ही जशपुर जिले में अब नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी, जबकि वर्तमान में जिले में 3 नगर पंचायतें और 2 नगर पालिकाएं संचालित हैं।मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तपकरा क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एतिहासिक कदम बताया है।

फरसाबहार को मिली PWD गेस्ट हाउस की सौगात

मुख्यमंत्री ने फरसाबहार में लोक निर्माण विभाग (PWD) के गेस्ट हाउस की स्थापना की भी घोषणा की है, जिससे क्षेत्रीय अधिकारियों और आमजन को सुविधा मिलेगी।

स्टेडियम निर्माण के लिए बढ़ा बजट
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पहले से घोषित 12 लाख रुपये की खेल स्टेडियम राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की भी घोषणा की। अब इस क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा: “हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। तपकरा को नगर पंचायत बनाना और फरसाबहार में अधोसंरचना विकास की घोषणाएं इसी दिशा में हमारे संकल्प का प्रतीक हैं।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...