CG – शराब दुकानें रहेगी बंद: तीन दिन सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद, शुष्क दिवस घोषित

तीन दिन सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद

रायपुर। निर्वाचन क्षेत्रों में 3 दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बलरामपुर जिले में सरपंच के 03 पद तथा पंच के 03 पदों के लिए मतदान 09 जनवरी 2023 दिन सोमवार को नियत है। मतदान, मतगणना 09 जनवरी 2023 के लिए मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व जिले के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित मदिरा की दुकानों को बंद रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विजय दयाराम के. ने आदेश जारी कर शुष्क दिवस घोषित किया है। 

निर्वाचन क्षेत्र की मदिरा दुकान 07 जनवरी 2023 से लेकर 09 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण मतगणना दिवस तक बंद रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनके प्रभार क्षेत्र में शुष्क दिवस के दौरान न तो मदिरा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार ही हो। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...