निषाद समाज संघ युवा मोर्चा ने दुर्ग कलेक्टर और भिलाई निगम कमिश्नर के नाम सौंपा ज्ञापन: कैंप-2 मछली मार्केट कैंप-2 का नाम शहीद विश्राम मांझी के नाम रखने की मांग; अनशन पर बैठेंगी शहीद की मां

दुर्ग। निषाद युवा मोर्चा भिलाई नगर द्वारा मछली मार्केट कैंप-2 का नाम शहीद विश्राम मांझी के नाम रखने की मांग को लेकर दुर्ग जिला कलेक्टर एवं निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया है। शहीद विश्राम मांझी की मां रुकमणी देवी मांझी पावर हाउस मछली मार्केट कैंप 2 का नाम अपने शहीद बेटे के नाम रखे जाने की मांग को लेकर 5 जनवरी को अनशन पर बैठेंगी। अनशन मछली मार्केट में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

आपको बता दें निषाद समाज संघ द्वारा इस मार्केट का नाम पूर्व पार्षद दिवंगत गफ्फार खान के नाम रखे जाने का विरोध करते हुए, शहीद विश्राम के नाम किए जाने की मांग की जा रही है। निषाद समाज ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और भिलाई नगर निगम के आयुक्त रोहित व्यास को ज्ञापन सौंपकर मछली मार्केट का नाम शहीद विश्राम मांझी के नाम किए जाने की मांग की है।

निषाद समाज युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि निषाद समाज के लोग मछली मार्केट कैंप 2 में पिछले 45- 50 साल से मछली का व्यवसाय कर रहे हैं। हमारे समाज के विश्राम मांझी बस्तर में नक्सली मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। निषाद समाज द्वारा पिछले 16 साल से शहीद विश्राम माझी के नाम से मछली मार्केट का नामकरण के जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन वर्तमान में शासन द्वारा मार्केट का नामकरण मोहम्मद गफ्फार के नाम से राजनीतिक प्रभाव से भिलाई निगम द्वारा कर दिया जा रहा है।

उनकी मछली मार्केट के लिए कोई उपलब्धि नहीं है ,समाज ने मांग की है की मार्केट का नाम शहीद विश्राम के नाम पर किया जाए ,ताकि शहादत के साथ शहीद की मां व समाज को सम्मान व हक मिल सके। जिसमें मौजूद निषाद समाज के अध्यक्ष मनीष चौधरी उपाध्यक्ष अकाश चौधरी, लालबाबू चौधरी, विवेक चौधरी, शिवराज चौधरी, दीपक चौधरी एवं अन्य युवा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...