टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश पर 23 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों ने परिवार पर इलाका छोड़ने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, दुकानदारों पर दबाव डालकर परिवार को राशन और अन्य जरूरी सामान देने से भी रोकने की कोशिश की गई।

मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़िता ने न्याय पाने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बागबाहरा की अदालत में परिवाद दायर किया।

अदालत के आदेश के बाद बागबाहरा पुलिस ने 24 जुलाई को 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 और 5 सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...