CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज बहाव में बही कार, पति-पत्नी लापता, रेस्क्यू जारी

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया वाहन बह गया। वाहन में सवार पति-पत्नी के लापता होने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, देव ट्रेडर्स, घोटला के संचालक देवनारायण पटेल अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि लात नाला में पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान दंपती ने पुल पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पानी में बह गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। लापता दंपती की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस और बचाव दल द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बचाव की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन तक पहुंचना बेहद मुश्किल साबित हुआ।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नालों, नदी और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। तेज बहाव और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की भी अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महाराष्ट्र सीमा पर माओवादियों के हथियार डंप का भंडाफोड़...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिले इनपुट के आधार...

दिल्ली रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका :...

रायपुर। 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी को...

जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद देने की तैयारी :...

बिलासपुर। नए और जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। चीफ...

धान खरीदी से पहले किसानों की गर्जना : मंत्रालय...

रायपुर। धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में किसानों का आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार 27 अक्टूबर को...