भिलाई के सीनियर पार्षद रिकेश सेन को प्रदेश BJP संगठन में मौका: प्रकोष्ठ में बनाए गए मंत्री…प्रदेश अध्यक्ष भरत ने जारी की कार्यकारिणी की सूची, देखिए दुर्ग-भिलाई जिलाध्यक्ष के अलावा कौन-कौन संभालेंगे दायित्व

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पांच बार के पार्षद रिकेश सेन को प्रदेश भाजपा संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ में रिकेश सेन को मौका मिला है। ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इस प्रकोष्ठ में रिकेश सेन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं भिलाई के रहने वाले भाजपा नेता व साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बता दें कि रिकेश और खिलावन साहू दोनों भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में थे। लेकिन बृजेश बिचपुरिया के जिलाध्यक्ष बनने के बाद दोनों नेताओं को साधने के लिए ओबीसी प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी दी गई है। ओबीसी प्रकोष्ठ में भिलाई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुंदरलाल साहू को दी गई है। वहीं दुर्ग ओबीसी जिलाध्यक्ष की कमान रूप सिन्हा को दी गई है।

देखिए सूची :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...