सुपेला से धरे गए Mahadev Book के गुर्गे: दुर्ग पुलिस ने 6 गुर्गों को किया गिरफ्तार…

भिलाई। महादेव बुक के आनलाइन सट्टा चलाने वाले 6 सटोरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। सटोरियों के दो अलग-अलग ब्रांचों को पुलिस ने ध्वस्त किया है। शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि मुखाबिर की सूचना पर सुपेला क्षेत्र में दबिश देकर लक्ष्मीनगर सुपेला निवासी भीखम साहू, चंद्रभूषण साव, शास्त्रीनगर केम्प-1 छावनी जयंत सेन, केम्प-2 गांधी चौक मो. शादाब, शांतिनगर थाना वैशालीनगर राजकुमार सिंह, आर्य नगर कोहका सचिन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से महादेव जुड़े कई अहम दस्तावेज पुलिस को मिले है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि भिलाई में संचालित हो रही महादेव एप्प की दो ब्रांच में दबिश देने से पता चला कि देश के अन्य हिस्सों में भी इनके ब्रांच संचालित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...