सरगुजा में अडानी के CSR कार्यों की खुलेगी जांच : तारा कोल ब्लॉक के आवंटन पर भी उठेगा पर्दा, राजभवन ने दिए निर्देश

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कोयला खदानों और उनसे जुड़ी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अडानी एंटरप्राइजेज के सामाजिक दायित्व के तहत किए गए कार्यों की वास्तविक स्थिति अब जांच के दायरे में आएगी। इसके अलावा तारा कोल ब्लॉक के आवंटन और खनन प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। राजभवन ने इस संबंध में राज्य सरकार के खनिज विभाग के सचिव को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रोजगार और CSR के दावों पर उठे सवाल

इस पूरे मामले की शुरुआत अंबिकापुर के सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद की शिकायत से हुई। उन्होंने राजभवन को पत्र लिखकर अडानी एंटरप्राइजेज की CSR गतिविधियों की जांच कराने की मांग की थी। शिकायत में कंपनी की ओर से कोयला खदान प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक विकास और रोजगार उपलब्ध कराने के दावों पर सवाल उठाए गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्थानीय लोगों को रोजगार देने के नाम पर कागजों में उपलब्धियां दिखाई जा रही हैं, जबकि धरातल पर तस्वीर अलग है। रोजगार के अवसरों को लेकर किए जा रहे दावों और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर होने की बात कहते हुए उन्होंने संबंधित कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

तारा कोल ब्लॉक की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में

CSR कार्यों के अलावा तारा कोल ब्लॉक के आवंटन और खनन से संबंधित प्रक्रिया को लेकर भी शिकायत में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। आरोप लगाया गया है कि अडानी समूह से जुड़ी दूसरी कंपनी के जरिए यहां खनन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं, संबंधित गांवों के ग्रामीण इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। क्षेत्र में कोयला खदानों को लेकर पहले भी विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से आरोप लगाए जाते रहे हैं कि नए कोल ब्लॉक शुरू करने की तैयारी में नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं की अनदेखी की जा रही है। अब राजभवन के निर्देश के बाद इन पहलुओं की जांच की जाएगी।

जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगी आगे की तस्वीर

राजभवन के अवर सचिव ने खनिज विभाग के सचिव को मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। ऐसे में अब विभाग की जांच में CSR के तहत हुए कार्यों, स्थानीय लोगों को रोजगार देने के दावों और तारा कोल ब्लॉक के आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद ने कहा है कि उन्हें जांच शुरू होने का इंतजार है। उनका कहना है कि यदि जांच नहीं हुई या महज औपचारिकता निभाई गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

देवेंद्र यादव की प्रदेश की सियासत में नई पारी...

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद से हटने और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सियासी खींचतान की चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले में वर्ष 2023 से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ...

ओडिशा से यूपी जा रहा था करोड़ों का गांजा,...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30...

CG Crime : छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़,...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक निजी स्कूल के संगीत शिक्षक द्वारा 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने...