भिलाई में उपकार का ग्रैंड वेलकम: BJYM प्रदेश महामंत्री बनने के बाद भिलाई में पहला दौरा…युवा कार्यकर्ताओं में दिखा गजब जोश

भिलाई। अरसे बाद भिलाई में भाजयुमो कार्यकर्ताओं में गजब जोश देखने को मिला। यह जोश और उत्साह प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर के दौरे के दौरान देखने को मिला। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद उपकार का यह पहला दौरा था। हर जगह स्वागत हुआ। हर जगह के कार्यकर्ताओं में अलग ही माहौल नजर आ रहा था।


नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर का अभिनंदन समारोह का आयोजन कुर्मी भवन सेक्टर 7 में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने चंद्राकर का गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त महामंत्री उपकार चंद्राकर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनो के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने ने सभा को सम्बोधित करते हुए युवाओं से अपील करते हुए कहा कि राज्य में बैठी कांग्रेस सरकार के उल्टे दिन की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे जनविरोधी कार्यों को जनता तक पहुँचाने का कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए करते हुए कहा की प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और युवाओ के साथ छल करने वाली कांग्रेस सरकार की नाकामियों को हम लोगों को जनता तक पहुँचाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी अभिन्दन किया गया। जिसमें प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रदेश सह प्रचार प्रसार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रमुख उदय भास्कर, प्रदेश नीति अनुसंधान प्रमुख आशीष कुमेटी का अभिनंदन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...