चोर गिरोह में विवाद, 2 लोगों की हत्या; पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया…आरोपियों की तस्वीर आई सामने

भिलाई। शहर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। देर रात भिलाई-3 थाने इलाके के हथखोज में जमकर बवाल हुआ। इस बवाल में चाकूबाजी हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ चाकूबाजी चलाई। इस मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना बीती रात तकरीबन दो बजे के आसपास की है। सीएसपी आईपीएस प्रभात कुमार ने बताया कि, दो गुटों की मारपीट में एक गुट को चोटें आई है। चाकूबाजी से दूसरे गुट में दो लोगों की मौत हो गई। खुर्सीपार और पुरानी भिलाई थाना की पेट्रोलिंग और क्राइम की टीम मिलकर 2 घंटे के अंदर 15 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं बाकियों की पहचान और खोजबीन जारी है। सीएसपी ने बताया कि, कुल 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दो और पंहचाने हुए आरोपी की खोज जारी है। सीसीटीवी से आरोपियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी जल्द होगी।

बताया जा रहा है कि, झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट ने हॉकी, राड, ईट व पत्थर से दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक कुछ दिन पहले ही चोरी के केस में जेल जा चुका है। इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने वाले दो चोर गिरोहों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पहला ग्रुप सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का था और दूसरा ग्रुप राहुल और संतोष यादव का था। ये लोग इंडस्ट्रियल एरिया में रात में चोरी करते थे। ट्रक पार करते थे। सूरज और राहुल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे कि वो लोग चोरी करते हैं तो दूसरा ग्रुप उमकी मुखबिरी करता है और उन्हें पकड़वा देता है। इस बात को लेकर तीन दिनों से दोनों गुटों में झगड़ा हो रहा था। बीती देर रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल, संतोष यादव, आमिर खान, भुरू उसका भाई अक्षय ने जानलेवा हमला कर सूरज चौधरी और मनोज मनोज चौधरी की हत्या कर दी।

चोरी की मुखबिरी करने के मामले को शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल गुट ने खुर्सीपार से 15-20 लड़के बुला लिए। सभी लोग हॉकी राड, डंडा और पत्थर लेकर गए और सूरज व उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। ये लोग पूरी रोत दूसरे गुट को दौड़ा दौड़ाकर मारते रहे। जब तक भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची वहां दो लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसपी छावनी ने बताया कि मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दो आरोपियों को और पहचान हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ये हत्या की वारदात हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के सामने हुई है। तीन दिन पहले ही इस कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को जान से मारने की धमकी मिली थी। आरोपियों ने सोचा था कि वो लोग दूसरे गुट के लोगों की उसी कंपनी के सामने हत्या कर देंगे और आरोप दो बड़े ट्रांसपोर्ट्स के झगड़े पर आ जाएगा, लेकिन वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने सारी पोल खोल दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला: मार्कफेड के पूर्व MD मनोज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में ED ने मार्कफेड के पूर्व MD मनोज सोनी को ईडी ने गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश...

महादेव बुक मामले में 5 आरोपियों को कोर्ट में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में गिरफ्तार गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी के खिलाफ ईडी ने चालान पेश कर दिया है।...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स से कलेक्टर डॉ. गौरव...

रायपुर। शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से आम मतदाताओं को 07 मई को मतदान हेतु प्रेरित करने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स व यू-ट्यूबर्स से...

शादी की खुशियां बदली मातम में: बहन की शादी...

शादी की खुशियां बदली मातम में डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस समय खुशियां मातम में बदल गईं जब एक 18 साल की लड़की...

ट्रेंडिंग