बिग ब्रेकिंग: शीतलहर के चलते दुर्ग जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में किया बदलाव… जानिए न्यू टाइमिंग और कब से ऑर्डर होगा लागू; कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने जारी किया आदेश… देखिये कॉपी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दुर्ग जिले में भी ठंड से हाल बेहाल है। इसे देखते हुए दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने अब स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया हैं। इस आदेश के अनुसार स्कूल अब सुबह 7:00 के जगह सुबह 8:00 बजे से लगेंगे।

दुर्ग जिला प्रशासन ने 2 पालियो में चलने वाले स्कूलों के लिए सुबह 8:00 से 12:15 और दोपहर 12:30 से 5:00 तक का समय निर्धारित किया है। कल से ही यह आदेश लागू हो जाएगा। प्रशासन के इस फैसले से बच्चों को रहत मिलेगी। इस बार जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

जिले में पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुबह ठंड स्कूल जाने में बहुत परेशानी हो रही थी । लगातार स्कूलों के समय में भी बदलाव करने का मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने यह आदेश जारी कर दिया है।

देखिये आदेश की कॉपी :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...