CG – 2 पुलिसकर्मी निलंबित: दुर्ग न्यायालय से पेशी कराकर ट्रेन में वापस लौट रहा कैदी हो गया था फरार… SSP ने लिया एक्शन… 2 पुलिस जवानों को किया सस्पेंड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में दो पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है। एसएसपी पारूल माथुर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एक हेड कांस्टेबल सहित कांस्टेबल को निलंबित कर दिया हैं। आपको बता दे कि पिछले दिनों दुर्ग न्यायालय से कैदी को पेशी कराकर ट्रेन से वापस बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कैदी ने पुलिस जवानों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। इस मामले में एसएसपी ने एक्शन लेते हुए डयूटी पर तैनात दोनों कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया हैं।

गौरतलब हैं कि पिछले दिनों बिलासपुर में आजीवन कारावास के कैदी को दुर्ग पेशी के लिए पुलिस जवान लेकर गये थे। न्यायालय में पेशी कराने के बाद कैदी सुनील उर्फ बलीकरन को हेड कांस्टेबल देवचरण मरावी और कांस्टेबल विकास कुर्रे शिवनाथ एक्सप्रेस से लेकर वापस बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान शातिर कैदी पुलिस जवानों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। इस मामले में जांच के बाद दोनों पुलिस जवानों की गलती पाये जाने के बाद एसएसपी पारूल माथुर ने हेड कांस्टेबल देवचरण मरावी और कांस्टेबल विकास कुर्रे का सस्पेंड कर दिया हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...