VIDEO: भिलाई में बच्चों ने सूर्य नमस्कार का बनाया रिकॉर्ड: एक साथ 21 हजार स्कूल स्टूडेंट्स ने यहां किया योगा… आर्ट ऑफ लिविंग की भिलाई इकाई के द्वारा योगाथान का आयोजन; पॉइंट्स में पढ़िए ये खबर

भिलाई। भिलाई में आज स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाया है। भिलाई के जयंती स्टेडियम में एक साथ 21000 हजार स्टूडेंट्स ने योगा किया है। श्री श्री रविशंकर के संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की भिलाई इकाई के द्वारा शुक्रवार को योगाथान का आयोजन किया गया।

देखिये वीडियो :-

कोरोना साइडइफेक्ट से बचने बच्चों ने लिया योग का सहारा

बीएसपी ग्राउंड में 21 हजार से अधिक बच्चों ने किया 108 बार सूर्य नमस्कार

इस दौरान बच्चों को जागरूक किया गया कि योग बड़ी से बड़ी बीमारी को हराने में सक्षम है।

श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की भिलाई इकाई के द्वारा शुक्रवार को जयंती स्टेडियम के बगल से योगाथान का आयोजन किया गया था

इस योगाथान में 23 स्कूलों के बच्चों को शामिल किया गया था

संस्था ने 21 हजार बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था

इसके लिए सभी 23 स्कूल प्रबंधन से बात की गई थी

सुबह 8 बजे से ही स्कूलों के बच्चे मैदान में पहुंचना शुरू हो गए थे

9.30 बजे तक 20 हजार से अधिक बच्चे पहुंच गए थे

इसके बाद सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इसमें सभी बच्चों को अलग-अलग कतार में खड़ा कर दिया गया

इन बच्चों ने एक लय में प्रशिक्षक के निर्देश पर 108 बार सूर्य नमस्कार किया

आयोजन कर्ताओं का कहना है कि संस्था आगे भी इस तरह के आयोजन करती रहेगी

कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, महापौर नीरज पाल, भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...