CG – 3 शिक्षक बर्खास्त: महिला सहायक शिक्षिक सहित तीन शिक्षकों पर गिरी गाज, बर्खास्तगी का आदेश हुआ जारी, पढ़िए कार्रवाई की वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 सहायक शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। पत्थलगांव में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बर्खास्तगी की कार्रवाई शिक्षकों के लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर हुई है। तीनों सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन नोटिस के जवाब नहीं मिलने पर उन्हे बर्खास्त किया गया है। बर्खास्त किए गए शिक्षकों में संजय कुमार मिंज, अभिलाषा तिवारी और बसंत कुमार पाटिल के नाम शामिल हैं।

बसंत कुमार पाटिल सहायक शिक्षक पंचायत 10 जुलाई 2014 से ही गायब थे। 12 जुलाई 2022 तक गायब रहे इन शिक्षक को जनपद की तरफ से नोटिस जारी किया गया, लेकिन 12 जुलाई को जारी नोटिस के बावजूद शिक्षक ने ज्वाइनिंग नहीं दी। जिसके बाद 21 अक्टूबर को सामान्य सभा के अनुमोदन के बाद बसंत कुमार पाटिल को बर्खास्त कर दिया गया है।

उसी तरह से संजय कुमार मिंज सहायक शिक्षक पंचायत भी 29 अगस्त 2016 से 12 जुलाई 2022 तक स्कूल से गायब थे। इस मामले में उन्हें 12 जुलाई को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने ना तो नोटिस का जवाब दिया और ना ही ज्वाइनिंग ही दी, जिसके बाद उनकी सेवा को 21 अक्टूबर 2022 को समान्य सभा की बैठक में समाप्त करने का फैसला लिया गया। सामान्य सभा की बैठक के बाद अब जनपद सीईओ ने उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।

वहीं अभिलाषा तिवारी सहायक शिक्षक पंचायत भी 21 अक्टूबर 2016 से 12 जुलाई 2022 तक स्कूल से गायब रही। इस मामले में विभाग की तरफ से उन्हें भी नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद विभाग ने अब उनकी सेवा समाप्ति का फैसला लिया है। इस बाबात आदेश जारी कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...