आवारा सूअरों से भिलाई निगम क्षेत्र के रहवासी परेशान: रहवासियों ने कहा- फैलती है गंदगी और बच्चों को खतरा… निगम कमिश्नर को लिखा लेटर; आयुक्त ने कहीं ये बात

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में आवारा सूअर से लोग परेशान है। रहवासियों ने बताया कि, “अक्सर ये सूअर खाने के तलाश में रिहाइशी इलाकों में आ जाते है। जिससे इलाके में गंदगी फैलती है। इनके कारण कई बीमारी भी शहर में फैल चुकी है। छोटे बच्चे को भी काटने के लिए दौड़ाते हैं। पांच वार्ड पार्षदों ने आयुक्त से इसकी शिकायत की है। शहर से सूअरों को हटाकर, पालने वाले पर नियमित कार्रवाई की जाए।” आवारा सूअरों को लेकर पांच वार्ड के पार्षदों ने भी शिकायत की है।

भिलाई नगर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-25 के नोहर सिंह वर्मा ने आयुक्त रोहित व्यास से लिखित कंप्लेंट की है। उसमें उन्होंने लिखा है कि, वार्ड में सूअरों का आतंक बढ़ गया है, इन जानवरों के कारण कुछ ना कुछ विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। विभिन्न वार्डों में आवारा घूम रहे सूअरों के कारण वार्डवासी अत्यंत परेशान हैं। इनसे बच्चों को भी डर और काटने का अंदेशा बना रहता है। सूअर पालनकर्ता सूअरों को आवारा छोड़ देते हैं। ये पाश कालोनियों तक पहुंच जाते हैं और गंदगी फैलाते हैं। इन जानवरों के कारण नगर में डायरिया का प्रकोप फैल चुका है।

आयुक्त ने क्या कहां?
लोगों के अनुसार भिलाई नगर निगम के आयुक्त रोहित व्यास ने इस मामले में कहा कि, टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है जल्द ही शहर सूअर मुक्त होगा। सूअर पालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...