भेंट-मुलाकात: सीएम बघेल ने की बड़ी घोषणाएं: पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना का होगा संचालन… नवीन बालक छात्रावास खोला जाएगा… और भी कई घोषणाएं

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम पिपरिया के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्वलन कर एवं राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात का उद्देश्य शासन की योजनाओं का फायदा मिल रहा है कि नहीं जानना है। हमारी सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का कर्जा माफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस सिलेंडर योजना बांबे की मिठाई हो गई है, जो लिया वो भी पछता रहा है जो नहीं लिया वो भी पछता रहा है, गैस सिलेंडर बहुत महंगा है।

कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-

  1. ग्राम पिपरिया में देवगुड़ी समेत कुल 25 देवगुड़ियों का निर्माण करवाया जायेगा।
  2. ग्राम पिपरिया के प्रमुख हाट-बाजार में शेड निर्माण कराया जायेगा।
  3. ग्राम पिपरिया में नवीन बालक छात्रावास खोला जायेगा।
  4. पसान में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना की जायेगी।
  5. अमझर से जरौंधा सीमा (MCB) तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।
  6. ग्राम पंचायत अरसिया में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
  7. मोरगा में 36 के.वी. विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
  8. कोरबी एवं घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु रेस्क्यु सेंटर की स्थापना की जायेगी।
  9. नगर पंचायत पाली में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  10. कापूबहरा में पुल निर्माण की घोषणा।
  11. तुलबुल (कर्री) में पुल निर्माण की घोषणा।
  12. ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन की घोषणा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...