CG चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई के प्रतिनिधिमण्डल ने दुर्ग के SP डॉ. अभिषेक से की मुलाकात; इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार हो रही चोरी… क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग; SP ने कहा…

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के प्रतिनिधिमण्डल ने आज दुर्ग पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव से मुलाकात की। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की जानकारी देते हुए SP से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने सहित आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। इस पर SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने का प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया।

भिलाई उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, शहर में कबाड़ी दुकान के पुनः चालू होने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हो गये और वे लगातार उद्योगों में चोरी कर उसे कबाड़ी में बेच रहे हैं। इसकी वजह से उद्योगपतियों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बंसल ने बताया कि, उद्योगों में गार्ड नियुक्त होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त है, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है। इस संबंध में आज प्रतिनिधिमण्डल ने एसपी दुर्ग से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमण्डल में जेपी गुप्ता, महेश बंसल, करमजीत सिंह बेदी, संदीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विनय सिंह, डीसी देवांगन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...