CG – 3 करोड़ की विदेशी सिगरेट पकड़ाई: ट्रक में छिपाकर रखी थी 30 लाख पेरिस सिगरेट… स्मगल करने ले कर जा रहे थे दूसरे राज्य… पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूरे 3 करोड़ की सिगरेट पकड़ी गई है। इस सिगरेट को रायपुर के रास्ते अन्य राज्यों में स्मगल किया जाना था। खूफिया ढंग से इसे पकड़ा गया। ये कार्रवाई डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने की है। खबर है कि इस मामले में 4 लोगों को पकड़ा गया है। इनसे सिगरेट के बारे में टीम पूछताछ कर रही है।

DRI की तरफ से अफसरों ने बताया कि हमें विदेशी सिगरेट स्मगल किए जाने की जानकारी मिली थी। टिप के आधार पर रायपुर में एक ट्रक को पकड़ा गया। इसमें 30 लाख सिगरेट बोरियों में भरे बक्से में मिली। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये सिगरेट कौन – कहां लेकर जा रहा था, इसका खुलासा फिल्हाल DRI अफसरों ने नहीं किया है।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर ने अपना जुर्म कबूला। इनके खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में अब तक तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें रायपुर की कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, इसने विदेशी सिगरेट की करोड़ों की डील के बारे में जानकारी ली जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...