CG – डॉक्टर की छुट्टी: हेल्थ सिक्रेटी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ को किया निलंबित, इस मामले में मिली थी शिकायत

GPM: राज्य शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु अस्पताल गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा विश्वास को कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की कार्रवाई स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना आर द्वारा जिला प्रवास के दौरान डॉ. सुषमा विश्वास के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों एवं लापरवाही तथा जिला प्रशासन की अनुसंशा पर की गई है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुसमा विश्वास को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में डॉ. सुषमा विश्वास का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर में निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हे जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...