भिलाई की सड़कों में उतरे यमराज!… ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सिखाया पाठ…भाजयुमो नेता प्रशम बने यमराज, हाथ में थामे रहे गदा, देखिए तस्वीर

  • भिलाई में मिशन एक्सीडेंट फ्री सिटी की शुरुआत
  • ट्रैफिक रूल पालन करने वालों को बांटी गई चॉकलेट
  • यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के ऊपर की गई पुष्प वर्षा
  • पिछले 3 साल में दुर्ग के नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसों में 100 से अधिक लोगों की हुई मौत

भिलाई। भिलाई में शनिवार को सड़क नियम जागरूकता को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। यमराज के रूप में लोगों को सड़क नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। जो सड़क नियम पालन कर रहे थे उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए चॉकलेट का वितरण किया गया। वहीं सड़क नियम नहीं पालन करने वालों के ऊपर फूल बरसाए गए और उनसे सड़क नियमों को पालन करने का अपील की गई।

यमलोक से धरतीलोक पधारे यमराज
भिलाई के नेहरू नगर चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने यमराज का कॉस्ट्यूम पहन कर लोगों के बीच मिशन “एक्सीडेंट फ्री सिटी” अभियान के तहत सड़क नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई।

मिशन “एक्सीडेंट फ्री सिटी” अभियान की शुरुआत
प्रशम दत्ता ने बताया कि, दुर्ग-भिलाई में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें कई लोगों की जान जा रही है। साल 2022 में 2021 के मुकाबले अधिक सड़क हादसे हुए हैं और ज्यादा लोगों की जान गई है। इसको इसको लेकर हमने कुछ दिन पहले मिशन “एक्सीडेंट फ्री सिटी” अभियान का पोस्टर का विमोचन किया था।

ट्रैफिक रूल पालन करने की अपील
नेहरू नगर चौक और सुपेला चौक में ये अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में लोगों का रिस्पांस भी पॉजिटिव दिखा। लोगों से अपील की गई कि दुपहिया वाहन में हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाएं, कार में सीट बेल्ट जरूर लगाएं, शराब पीकर वाहन ना चलाएं और गाड़ी अधिक स्पीड में न चलाए।

दुर्ग जिले के नेशनल हाईवे में सड़क हादसों का रिकॉर्ड :-

  • 2020 में 207 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 100 लोग घायल हुए और 37 लोगों की मौत हुई।
  • 2021 में 146 रोड एक्सीडेंट हुए, जिसमें 127 लोग घायल हुए और 33 लोगों ने जान गवाई
  • 2022 में नवंबर तक 213 सड़क हादसे हुए, जिसमें 106 लोग घायल हुए और 44 लोगों की मृत्यु हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...