भिलाई में जबरदस्त एक्सीडेंट; कार को ट्रेलर ने मारी ठक्कर…कार के उड़ गये परखच्चे…नंबर प्लेट पर लिखा है-प्रदेश अध्यक्ष; देखिये हादसे की तस्वीरें और वीडियो

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई में जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर और सफारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हुआ है। जिसमे चालक की जान बाल-बाल बच गई है। सफारी के नंबर प्लेट पर प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वाहिनी दल लिखा हुआ है।

बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने सफारी को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में सफारी ड्राइवर की जान बच गई है। सुचना मिलते ही छावनी और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला लिया है।

जानकारी मिली है कि, चरोदा निवासी हर्षपाल सिंह अपने सफारी गाड़ी में (CG 22 7205) में सवार होकर घर से नागपुर जाने के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान साक्षरता चौक सुपेला के पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर (MH 40 AK 3057) के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सफारी को ठोक दिया। घटना में सफारी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सफारी चालक कार के अंदर फंसा हुआ था। आसपास के लोगों ने चालक को सुरक्षित कार से बाहर निकाला है।

राहत की बात ये है की एक्सीडेंट में सफारी के ड्राइवर को एक खरोच तक नही आई है। दूसरी तरफ ट्रेलर का ड्राइवर सफारी को ठोकने के बाद सड़क किनारे लगे खंभे से टकराया और ट्रैलर को छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद नेशनल हाइवे पर घंटे भर तक सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति रही। हादसे के बाद काफी लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...