महिला मोर्चा में नियुक्ति शुरू: भिलाई और दुर्ग में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की सूची अटकी…राजनांदगांव समेत इन जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी, भिलाई में इस सीनियर महिला कार्यकर्ता का नाम सबसे आगे

भिलाई। भाजपा संगठन में दुर्ग-भिलाई को केंद्र शासित राज्य माना जाता है। तभी तो यहां के फैसलों को लेकर भाजपा संगठन में खलबली मच जाती है। कोई भी एक बार में डिसीजन नहीं ले पाता। क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा गुटिय राजनीति हावी है। यह आज फिर से देखने को मिला। जब प्रदेश महिला मोर्चा की पूरी कार्यकारिणी जारी की गई।

इस कार्यकारिणी में कई जिलाध्यक्षों के नाम भी थे। सिवाय दुर्ग और भिलाई को छोड़कर। क्योंकि दुर्ग और भिलाई के नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। सभी जिलों के अध्यक्षों के नाम है लेकिन भिलाई और दुर्ग में जिलाध्यक्ष का जिम्मा किसे देना है, इसे होल्ड रखा गया है।


भिलाई में जो नाम छनकर सामने आ रहे हैं, उसमें सबसे पहले मिथिला खिचरिया का है। मेयर के लिए अक्सर दावेदारियों की सूची में मिथिला का नाम आता था। लेकिन कभी मौका नहीं मिला। इसलिए संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने इस नाम पर भरोसा जताया है। मिथिला के अलावा पैनल में पूर्व पार्षद रश्मि सिंह, निहारिका मिश्रा और मंजू दुबे का नाम भी है। अब देखने वाली बात ये है कि इनमें से कौन जिलाध्यक्ष की कुर्सी संभालती है। माना जा रहा है कि मिथिला का नाम फाइनल हो गया है। बस औपचारिकता रह गई हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्ग जिले से इन्हें मौका…

  • पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। हर्षा लोकमणी चंद्राकर को भी प्रदेश कार्यसमिति में रखा गया है। गीता विश्वकर्मा और पूर्व मेयर निर्मला यादव को भी प्रदेश कार्यसमिति की सूची में स्थान मिला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...