भिलाई की सड़कों पर चलती बाइक पर कपल का रोमांस VIDEO: फिल्मी अंदाज में लड़के को गले लगाए टंकी पर बैठकर घूमने निकली लड़की… पीछे से दोस्त बनाते रहे वीडियो… ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां, आप भी देखिए वीडियो

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में चलती बाइक पर एक कपल रोमांस करते हुए निकला। सड़कों पर फिल्मी स्टाइल में लड़की बाइक की टंकी पर बैठी थी। उसने लड़के को गले लगा रखा था। इस दौरान अन्य गाड़ियों से चल रहे उनके दोस्त वीडियो बना रहे थे। बिना नंबर की बाइक पर इस रोमांस स्टंट का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, शनिवार सुबह को एक बिना नंबर की हाई स्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। इस दौरान लड़की बाइक पर आगे की ओर टंकी पर बैठी रहती है।

लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ था। ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए स्मृति नगर चले गए। इस दौरान जिन लोगों ने भी इन्हें देखा, वह हैरान रह गया। दूसरे लोग भी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते दिखे।

https://twitter.com/bhilaitimes/status/1616797701336883202?t=DQkmc8MHJtJhIlh7oPjqHA&s=08

खैर रोमांस के इस अंदाज से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां जरूर उड़ गईं। बाइक की टंकी पर इस तरह स्टंट करते रहे। लड़के और लड़की दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। बाइक भी बिना नंबर की थी। ऐसे में अंदेशा है कि जानबूझकर बिना नंबर की बाइक को इस्तेमाल किया गया था।

कुछ दिन पहले दुर्ग पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया था। इसमें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई थी। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने खुद आदेश दिए थे कि कोई भी बाइक सवार बिना हेलमेट या कार चालक बिना सीट बेल्ट के मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का एक्शन क्या होगा, ये देखने वाली बात है। मामला तो खतरनाक ड्राइविंग का बनता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की बेटी का विश्व में बजा डंका: त्वचा...

भिलाई। भिलाई की डॉक्टर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा बालपांडे को बाली इंडोनेशिया में आयोजित होने वी आले इंटरनेशन लेप्रोसी कांग्रेस - 2025 में...

मुख्यमंत्री साय ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली।...

CM साय की बड़ी घोषणाएं: पंडरिया में उप तहसील,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने...

CG विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से: सदन...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य ढांचे की रीढ़ माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी एक बार फिर विधानसभा में चर्चा का...