दुर्ग ब्रेकिंग: शौच के लिए जा रही बालिका से रेप… रास्ता रोक कर शादीशुदा युवक ने दिया दुष्कर्म को अंजाम… शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पर शौच के लिए गई नाबालिग लड़की से एक युवक ने दुष्कर्म किया है। मामले की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। 15 वर्षीय बालिका मैदान पर शौच करने के लिए गई थी। इस दौरान ग्राम ढाबा निवासी आरोपी रोहित ने बालिका का रास्ता रोका और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर पीड़िता ने रोते हुए अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

पीड़ता के परिजनों की शिकायत के बाद कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है आरोपी शादीशुदा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...