5 स्टार होटल को 23 लाख का चूना: खुद को UAE का शेख बता 5 स्टार होटल में रुका जालसाज… फिर 23 लाख का बिल भरे बिना हो गया था फरार… पुलिस ने किया गिरफ्तार

5 स्टार होटल को 23 लाख का चूना

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने खुद को UAE (United Arab Emirates) सरकार का बड़ा अधिकारी बताकर दिल्ली के 5 स्टार होटल को 23 लाख रुपए का चूना लगाने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसने होटल के अधिकारियों को बताया था कि वह UAE का बड़ा शेख है। वह UAE के राजपरिवार से है।

जालसाज की पहचान 41 साल के महमेद शरीफ के रूप में हुई है। वह होटल का 23 लाख रुपए का बिल भरे बिना चला गया था। जाते वक्त उसने होटल के कीमती सामान भी चुरा लिए थे। वह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ का रहने वाला है। उसने होटल को फर्जी बिजनेस कार्ड दिया था। महमेद शरीफ पिछले साल साढ़े तीन महीने दिल्ली के लीला पैलेस होटल में रहा था। बिल नहीं चुकाने और कीमती सामान चोरी होने से होटल को 23,46,413 रुपए का नुकसान हुआ है।

द लीला पैलेस में ठहरा था आरोपी
होटल के मैनेजर अनुपम दास गुप्ता की शिकायत पर 14 जनवरी 2023 को सरोजिनी नगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी 1 अगस्त 2022 से 20 नवंबर 2022 तक द लीला पैलेस में ठहरा। वह बकाया बिल का भुगतान किए बिना और होटल के कीमती सामान लेकर भाग गया था। आरोपी को 19 जनवरी को दक्षिण कन्नड़ से गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया।

बाउंस हो गया 20 लाख का चेक
पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी बिजनेस कार्ड देकर होटल में चेक इन किया था। उसने खुद को संयुक्त अरब अमीरात सरकार (महामहिम शेख फलाह बिन जायद अल नाहयान के कार्यालय) के एक महत्वपूर्ण अधिकारी के रूप में पेश किया था। उसने संयुक्त अरब अमीरात का एक निवासी कार्ड भी दिया था। लगभग 3.5 महीने रहने के बाद आरोपी होटल के कीमती सामान के साथ भाग गया। उसने 20 लाख रुपए का पोस्ट-डेटेड चेक जमा किया था, लेकिन पर्याप्त पैसे नहीं होने के चलते चेक बाउंस हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बुजुर्ग से...

दुर्ग। जिले में क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कराने और ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 59 वर्षीय बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया...

CG- 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई में...

खैरागढ़। 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा...

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ने की सुसाइड, घर में...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड...

CG में पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र...