मरोदा में लोक कला महोत्सव के तीसरे दिन शामिल हुईं पद्मविभूषण तीजन बाई: दुर्ग एसपी डॉ. पल्लव ने स्टेज से ट्रैफिक जागरूकता का संदेश…प्रदेशभर के प्रख्यात कलाकारों ने की शिरकत

भिलाई। मरोदा में आयोजित माँ कल्याणी लोक कला महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पद्मविभूषण तीजन बाई और डॉ अभिषेक पल्लव,उपस्तिथि रहे साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से पद्मश्री राधेश्याम बारले, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भरतरी गायकी अमृता बारले, रजनी रजक, छालीवुड कलाकार राजनिस झांझी, अनुपमा सोनी, पुन्नू यादव, रामचंद्र सर्पे, प्रभंजय चतुर्वेदी को लोक साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने स्टेज से लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जरूरी जानकारी दी। एसपी ने बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की। वहीं कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट लगाने का भी निवेदन किया। दुर्ग एसपी ने सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए संकल्प दिलाया। इस दौरान आयोजन समिति के संयोजक शैलेंद्र शेंडे , रमेश वर्मा, चोवा निषाद , प्रमोद साहू, कोमल साहू उपस्तिथ रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...