दुर्ग में PWD ब्रिज कार्पोरेशन के अधिकारी और कर्मचारियों के बीच मनमुटाव; SE की सैलरी रुकी… परिवार को परेशानियों का करना पढ़ रहा है सामना… सब इंजीनियर की पत्नी ने CM, मंत्री और आला अधिकारी को लिखा पत्र; जानिए पूरा मामला

दुर्ग। दुर्ग में लोक निर्माण विभाग ब्रिज कार्पोरेशन उप संभाग के अधिकारी कर्मचारियों के मध्य कुछ मनमुटाव चल रहा है। जिसके चलते उप अभियंताके परिवार को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। अधिकारी-कर्मचारियों के मध्य आपसी मनमुटाव और खींचतान चलने की खबर आ रही है। किस बात को लेकर ये मनमुटाव चल रहा है। उसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परन्तु अधिकारियों की व्यवहार से नाराज चल रहे उप अभियंता के परिवार ने लोक निर्माण मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर वेतन भुगतान करने की मांग की है।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री और अधिकारियों को लिखे गए पत्र से बात सामने आया है। लोक निर्माण सेतु उप संभाग दुर्ग में पदस्थ उप अभियंता जागेश्वर वैष्णव की धर्म पत्नी सपना वैष्णव ने यह पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कार्यपालन अभियंता द्वारा नवंबर से वेतन रोकने का जिक्र किया है। पत्र में जीवन व्यापन के लिए भी धनराशि का भुगतान नहीं करने की जानकारी दी गई है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि, “उन्हें सवाईकल स्पॉडिलाइसिस की परेशानी है और पिछले दो साल से दवाइयां ले रहे हैं।”

“इसके बावजूद मैंने उनकी डयूटी में कभी किसी भी प्रकार की कमी नहीं देखी। चुनाव डयूटी से लेकर विभागीय कार्य को कुशलता पूर्वक संपादित करते आ रहे हैं। इसके बावजूद उनके सैलरी को रोक दिया गया है। इसके कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों ही तरह की परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है।”उन्होंने पत्र के साथ मेडिकल पर्जी भी संलग्न किया है। उन्होंने मंत्री और अधिकारियों से वेतन भुगतान करवाने की मांग की है।

उन्होंने अपने और अपने पति का स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, विभागीय सचिव और मुख्य अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। नवंबर 2022 से दो माह का वेतन नहीं मिलने की जानकारी दी है। बच्चे की फीस एवं अन्य आर्थिक तनाव की वजह से बार-बार तबियत खराब होने का उल्लेख किया है। तनाव की वजह से 21 जनवरी को दुर्ग जिला चिकित्सालय में भर्ती होने की जानकारी भी दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में जमकर गरजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बोले...

रायपुर/कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त होने का वादा करते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ में भूपेश कक्का की...

महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त जारी: विष्णु सरकार...

रायपुर। महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त आज जारी कर दी गयी है। विष्णु सरकार ने महतारी वंदन योजना की किश्त महिलाओं के खाते...

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी का मामला:...

डेस्क। सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों...

प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं सत्र में प्रवेश...

दुर्ग। प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं सत्र (2024-25) में प्रवेश...

ट्रेंडिंग