भिलाई TiMES रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ में बीते 2 दिनों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोग जिन्दा जले: दोनों हादसों में एक्सीडेंट के बाद कार में लगी आग… कुल 2 युवती समेत 3 युवक की मौत; बिलासपुर हादसे में चौथी मृतिका की यूट्रस से हुई पहचान… दूसरा हादसा भी हूबहू यहां हुआ; पढ़िए ये रिपोर्ट

– छत्तीसगढ़ में दो दिनों में एक जैसे दो सड़क हादसे
– दोनों हादसों में कार सवार लोग जिन्दा जले, कुल 5 की मौत
– बिलासपुर हादसे में युवती के यूट्रस से
हुई चौथी मृतक की पहचान
– दूसरा हादसा जशपुर में हुआ जिसमें एक युवक की जलकर हुई मौत

बिलासपुर, जशपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों में 2 कार एक्सीडेंट हुए। दोनों ही हादसों में कार ने हादसे के बाद भीषण आग पकड़ लिया। जिसमें उसमे सवार सभी लोग जिन्दा जल गए। उनके सिर्फ कंकाल ही मिले और उनके पहने हुए चीजों से उनकी पहचान की गई। दोनों ही हादसे इतना खतरनाक थे की किसी को भी कार से निकलने का मौका तक नहीं मिला। कार से कोई निकलने का प्रयास करता उसके पहले ही कार में भीषण आग लग जाती है। जिसके चपेट में आकर सभी की जलने से मौत हो जाती है।

रतनपुर हादसे की तस्वीर

पहला हादसा बिलासपुर के रतनपुर में हुआ था, जिसमें 4 लोगों की हुई थी मौत

बिलासपुर-गौरेला मार्ग पर रतनपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवक और एक युवती जिंदा जल जाने की पुष्टि हो गई थी परन्तु एक युवती का कुछ पता नहीं चल सका था। माना जा रहा है कि दुर्घटना के बाद सभी अंदर फंस गए और कार में आग लग गई। हालाँकि बाद में चौथी मृतिका युवती की भी हादसे में जल जाने के पुष्टि हो गई। धू-धूकर जल रहे कार ने पेड़ और उसकी टहनियों को भी झुलसा दिया था। मृतकों की पहचान कार के नंबर के साथ ही लाशों से मिले घड़ी, चेन और कड़ा जैसे अर्नामेंट्स से की गई।

बिलासपुर हादसे में चौती मृतिका विक्टोरिया आदित्य की हुई पहचान

फोरेंसिक जांच में हड्डियों में महिलाओं के दो यूट्रस मिले। इसके आधार पर युवती की भी कार में होने की पुष्टि हुई। हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे में जिस दूसरी युवती का पता नहीं चल रहा था, अब उसके भी जिंदा जलने की पुष्टि हुई। उसका नाम विक्टोरिया आदित्य था और वह कोरबा की रहने वाली थी। हादसे में उसकी सहेली कोरबा जिले के बाल्को स्थित भद्रापारा निवासी याशिका मनहर 22 की भी मौत हुई है। दोनों नूतन कॉलोनी के पास रहती थी।

बिलासपुर हादसे में याशिका मनहर की भी हुई थी मौत

शाहनवाज और अभिषेक के साथ याशिका मनहर और विक्टोरिया आदित्य भी पार्टी करने पचरा स्थित गिन्नी रिसोर्ट जाने के लिए निकले थे पर रास्ते में पोड़ी और खैरा के बीच हादसा हो गया। इसमें कार के पेड़ से टकराने के बाद चारों पूरी तरह से जल गए और केवल जली हुई हड्डियां बरामद हुई थीं। विक्टोरिया को छोड़कर बाकी की पहचान उनके चेन,कड़े से हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने तीन की मौत की पुष्टि की। पुलिस का मानना था कि विक्टोरिया आदित्य रास्ते में कहीं उतर गई होगी।

बिलासपुर हादसे में मृतक शाहनवाज और अभिषेक की तस्वीर

दूसरा हादसा जशपुर में हुआ जिसमें एक युवक की गई जान

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भी बिलासपुर जैसे हूबहू भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग लगने से अंदर बैठा एक टीचर जिंदा जल गया है। हादसा सोनक्यारी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, केसरा निवासी उदय भगत(33) रविवार देर रात करीब 10 बजे के आस-पास घर से सन्ना की ओर जा रहे थे। ये अभी घाघरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार उदय को भागने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से कार चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के कुछ देर बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद इस घटना की जानकारी सामने आई है।

जशपुर एक्सीडेंट में मृतक और हादसे की तस्वीर

आस-पास के लोगों ने बताया कि हम जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक एक शख्स जिंदा जल गया था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जानकारी मिली है कि उदय हर्रापाठ हाईस्कूल में पदस्थ थे। वह रोज घर से आया जाया करते थे। परिजनों ने बताया कि उदय किसी काम से रात को निकले थे। मगर ये हादसा हो गया है। उदय की पत्नी भी सरकारी टीचर हैं। उनका 3 साल का एक बेटा भी था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने भरा...

डेस्क। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। सीएम साय बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए।...

मतदान में हर पल पर रहेगी पैनी नजर: CEO...

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को तगड़ा झटका: बस्तर में वोटिंग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर में वोटिंग के एक दिन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर...

अनोखी पहल: रायपुर जिले के सात विधानसभा के एक-एक...

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में जिले के सभी विधानसभा के एक-एक बूथ दिव्यांग कर्मचारी संभालंेगे। जिनमें पीठासीन अधिकारी सहित पी-01, पी-02 एवं पी-03 सभी...

ट्रेंडिंग