बुजुर्ग नेताओं की सूची लेकर पहुंच गए जिलाध्यक्ष, प्रभारी से एप्रूवल की जगह मिल गई फटकार: अब संशोधन में करनी पड़ी माथापच्ची, कभी भी जारी हो सकती है कार्यकारिणी

रायपुर। इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव है। भाजपा हर मोर्चे पर संगठन को मजबूत कर मैदान में उतरना चाहती है। लेकिन कोई न कोई नेता रायता फैला दे रहा है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के एक शहरी क्षेत्र के जिला का है। जहां के जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी में शामिल होने वाले नेताओं के नाम लेकर पहुंच गए थे। नामों के एप्रूवल से पहले जिलाध्यक्ष जी को फटकार मिल गई। फटकारने वाला शख्श कोई हल्का-पुल्का पदाधिकारी नहीं है। जिले के प्रभारी और संगठन के वरिष्ठ नेता हैं। दरअसल, 24 जनवरी को जिलाध्यक्ष महोदय अपनी संभावित कार्यकारिणी की सूची लेकर पहुंचे थे। सूची में दो महामंत्री के नाम थे। दोनों ओवरएज वाले नेता थे। इन दोनों ओवरएज वाले नेताओं के नाम को देखकर प्रभारी तमतमा गए। हालांकि, उन्होंने बहुत सरल और प्यार भरे शब्दों से इस पर आपत्ति जताई। फिर कहा, खुद तो बुजुर्ग हो, अपनी टीम भी बुजुर्ग क्यों बना रहे हो…? इस साल चुनाव है। जिसे जीतने के लिए काम करने वाली तगड़ी टीम चाहिए। न कि डायरेक्शन देने वाले बुजुर्ग नेता। अब उस कार्यकारिणी को लेकर जिलाध्यक्ष वापस लौट गए। दो महामंत्री कौन होंगे…? इसके नाम पर मंथन शुरू हो गया है। अब महामंत्री के लिए एक सीनियर पार्षद का नाम आगे किया गया है। वहीं दूसरे महामंत्री 60+ के होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर लोकसभा में 38 अभ्यर्थी मैदान में: सुबह 7...

रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को...

हॉकी हब राजनांदगांव से एक और प्लेयर का सिलेक्शन:...

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है। टूर ऑफ...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का डोर टू डोर जनसम्पर्क...

दुर्ग। प्रचार प्रसार का दौर पांच मई को संध्या पांच बजे खत्म हो गया इसके बाद छह मई को डोर टू डोर जनसंपर्क कांग्रेस...

BSP में एक और हादसा: पैनल बैठाने का चल...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में शनिवार-रविवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच...

ट्रेंडिंग