भिलाई के माइलस्टोन अकादमी में मनाया गया रिपब्लिक डे: ध्वजारोहण के बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिता में चारों हाउस के स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर किया पार्टिसिपेट… डायरेक्टर डॉ. ममता ने दी शुभकामनाएं

भिलाई। भिलाई के बेस्ट स्कूलों में से एक माइलस्टोन अकादमी में आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ साथ-साथ खेल उत्सव का भी आयोजन किया गया। नेशनल एंथम के साथ पहले सीनियर विंग माइलस्टोन अकादमी में ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद खेल महोत्सव आरंभ किया गया।

विभिन्न प्रकार की इस खेल प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने अपना स्थान सुरक्षित किया। आजाद, भगत ,गांधी, नेहरू इन चारों ही हाउस के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक खेल उत्सव में हिस्सा लिया। चीयर गर्ल्स ने कार्यक्रम के बीच-बीच में आकर पूरे माहौल को ही बदल दिया।

वहीं कुछ बच्चों ने भांगड़ा कर पूरे माहौल को खुशनुमा कर दिया। आपको बता दें आज क्रिकेट मैच का फाइनल मैच भी था। यह मैच आजाद और नेहरू हाउस के बीच में समपन्न हुआ। जिसमें नेहरू हाउस ने जीत प्राप्त की।

सभी हाउसों के विद्यार्थियों के बीच वॉलीबॉल का मैच भी रखा गया था। रस्साकशी में छात्र एवं छात्राओं दोनों ने ही भाग लिया। विजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस के प्रतिभागियों का खूब मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की समाप्ति पर डायरेक्टर डॉ. श्रीमती ममता शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को पूरे माइलस्टोन परिवार की तरफ से शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...