ट्विन सिटी सॉकर कप 2023 का पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने किया पोस्टर विमोचन; विकास जायसवाल एवं प्रशम दत्ता है ऑर्गेनाइजर

भिलाई। भिलाई में होने वाले “ट्विन सिटी सॉकर कप 2023” का पोस्टर का विमोचन हो गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पोस्टर का विमोचन किया है। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी पोस्टर का अवलोकन किया। दोनों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाए दी है। विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, ऑर्गेनाइजर विकास जायसवाल एवं प्रशम दत्ता व सूरज साहू और आकाश गुप्ता मौजूद थे।

आपको बता दें, भिलाई में फ्लोटिंग विंग्स फुटबॉल एकेडमी के द्वारा “ट्विन सिटी सॉकर कप 2023” का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत फरवरी में होगी। 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक टीमें इस टूर्नामेंट में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। आयोजनकर्ताओं द्वारा एंट्री फीस 21 सो रुपए तय की गई है। टूर्नामेंटमें जीतने वाली टीम को 51 हजार रूपए का नगद इनाम मिलेगा। वहीं उप विजेता मतलब रनर उप टीम को 21 हजार रूपए का नगद प्राइज दिया जाएग।

इस टूर्नामेंट का पैटर्न (सेवन अ साइड) फ्लड लाइट टूर्नामेंट होगा। इसमें प्रत्येक टीम से 7 प्लेयर मैदान में उतरेंगे। ट्विन सिटी कप 2023 के ऑर्गेनाइजर विकास जायसवाल और प्रशम दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस टूर्नामेंट को सपोर्ट “सेवक जन फाउंडेशन” ने किया है। प्रदेश में इतने बड़े प्राइस मनी के साथ कोई भी सेवन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट अब तक नहीं करवाया गया है। जीतने वाले को ₹51000 का नगद इनाम दिया जाएगा फुटबॉल की टीम में 7 प्लेयर एक टीम से खेलेंगे।

ऑर्गेनाइजर विकास जायसवाल और प्रशम दत्ता ने आगे बताया कि, टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे विभिन्न फुटबॉल टीमों की रुकने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए पोस्टर में नंबर पर आप बात कर सकते हैं :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...