CG – ब्लैकमेलर हेडमास्टर गिरफ्तार: सहायक औषधि नियंत्रक की झूठी शिकायतों को वापस लेने की थी 2 लाख की डिमांड, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। यहां सहायक औषधि नियंत्रक को प्रधान पाठक लगातार ब्लैकमेल कर रकम की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत सहायक औषधि नियंत्रक ने पुलिस अधीक्षक से की थी। साथ ही रकम मांग के कई ऑडियो एवं मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शिकायत के साथ जमा किया था। पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है।

गिरफ्तार प्रधानपाठक विभिन्न मामलों में पहले झूठी शिकायतें करता और फिर उसे वापस लेने के एवज में रुपयों की वसूली करता था। पुलिस ने उसे सहायक औषधि नियंत्रक संजय सिंह झड़ेकार की विभागों में शिकायत करने और फिर वापस लेने के एवज में 2 लाख रुपए मांगने के मामले में पकड़ा है। वो अवैध उगाही करने की नीयत से फर्जी शिकायत कर कॉल के माध्यम से दबाव बना रहा था। जिस पर प्रार्थी ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी संजय सिंह झड़ेकार सहायक औषधि नियंत्रक राजनांदगांव ने एसपी कार्यालय को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने लिखा कि आरोपी बखरूटोला निवासी जाकेश साहू जो ग्राम पैरीटोला स्कूल में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ है, वो उनके खिलाफ विभिन्न सरकारी कार्यालयों में फर्जी शिकायत कर बेईमानी से अवैध उगाही के लिए कॉल कर रहा है। आवेदक से मीटिंग रखकर प्रत्यक्ष रूप से शिकायत वापस लेने के लिए 2 लाख रुपए की उसने डिमांड की, जिसे प्रार्थी संजय सिंह झड़ेकार ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। शिकायत पर 24 जनवरी को पुलिस चौकी जोब थाना छुरिया में धारा 384, 506,189 के तहत केस दर्ज किया गया।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान ग्राम बखरूटोला और अन्य संभावित स्थानों पर छापा मारा गया। 26 जनवरी की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी जाकेश साहू के ग्राम बखरूटोला में छापा मारा गया और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...