दुर्ग के पॉश इलाके में दो दुकानों में लगी भयंकर आग; फायर ब्रिगेड ने पाया कण्ट्रोल… लाखों का सामान जलकर बर्बाद

दुर्ग। दुर्ग में बीती रात आगजनी की बड़ी घटना हुई है। शहर के आदर्श नगर स्थित महाराजा चौक के दो दुकानों में भीषण आग लग गई है। ये घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, फैंसी स्टोर और जनरल स्टोर में आग लग गई। आग लगने से दोनों दुकानों का लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया है। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर कण्ट्रोल पाया।

दमकल कर्मियों ने दुकान में घुसकर लगभग दो से तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरन पानी के साथ साथ फोम का भी स्प्रे किया गया। आग बुझने वालों में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह,अग्निशमन कर्मचारी भगवती बंजारे ,धनु राम यादव, नरोत्तम टंडन ,जगेंद्र मार्कंडेय ,शारदा प्रसाद ,संतोष मढ़रिया ,रामनाथ कुर्रे ,शरद ,मेश्राम, मोहनराव ,मुख़्तार अली ,नितिन रामटेके शामिल थे।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा ने बताया कि, गुरुवार देर रात उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने फायर ब्रिगेड को महाराजा चौक दुर्ग के लिए रवाना किया। वहां जाकर देखा कि दो दुकानों में भीषण आग लगी हुई है। आग जनरल स्टोर और फैंसी स्टोर में लगी थी। इससे आग और तेजी से भड़क रही थी। दुर्ग पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। आग कैसे लगी है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों दुकान मालिकों से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ले रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...