CG – महिला को जिंदा जलाकर रेलवे ट्रैक पर फेंका: दर्द से कराह रही थी महिला… अवाज सुन राहगीरों ने पुलिस को दी जानकारी… अस्पताल में कराया गया भर्ती, 70% से अधिक झुलस चुकी है

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को जिन्दा जलाकर रेलवे ट्रैक में फेंक दिया गया है। आग में बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास बदहवास और दर्द से कराह रही थी। लोगों ने उसकी आवाज सुनकर 112 व 108 को कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 35 से 37 वर्ष के करीब की बताई जा रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर नगर बाईपास मंगला रेलवे ट्रैक के पास की है।

जानकारी के अनुसार उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी थी।

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि डायल 112 को फोन पर महिला के गंभीर रूप से जलने की जानकारी मिली। डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है।

इस घटना के बाद से पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास के कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

जिस तरीके से महिला रेलवे ट्रैक के पास बुरी तरह से जली हुई हालत में मिली है। इससे आशंका है कि उसे किसी ने जलाकर मारने की कोशिश की होगी। माना जा रहा है कि महिला खुद से जली होती, तो रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचती। यह भी आशंका है कि किसी दूसरे जगह से महिला को जलाकर रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दिया गया है। उसके दाएं हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठी है, पैर की एक ऊंगली में बिछिया पहनी है और कान में सोने की टॉप्स पहनी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...