भोले बाबा की बारात के लिए बोल बम सेवा समिति की महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा… पावर हाउस बाजार में व्यापारियों को अध्यक्ष दया सिंह ने महिलाओं के साथ बांटा आमंत्रण कार्ड

भिलाई। भिलाई में महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा की भव्य बारात निकलेगी। इसके तैयारियों के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। महिलाएं आमंत्रण कार्ड देने के लिए शहर में निकल चुकी है। शहर के अलग-अलग बाजारों में पहुंचकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। ताकि, भोले बाबा की बारात में सब शामिल हो सके। अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड व्यापारियों को दिया गया है।

व्यापारियों में गजब का उत्साह देखने को मिला है। दया सिंह ने बताया कि, महिलाएं अपना कामकाज छोड़कर बाबा की भक्ती में लीन हो गई है। जवाहर मार्केट, नन्दनी रोड, लिंक रोड, 18नंबर रोड, वेकुंड धाम रोड, केप 1 रोड, केप 2 रोड आमंत्रण कार्ड दिया गया l

दया सिंह ने बताया कि, भिलाई में 18 फरवरी को निकलने वाली भोले बाबा की बारात के लिए न्यौता देने का काम शुरू हो गया है। आमंत्रण को व्यापारियों ने स्वीकारा है। वे पूरी कोशिश करेंगे कि भोले बाबा की बारात में शामिल हो। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन होने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से लगातार महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। आयोजन को लेकर तैयारी जबरदस्त चल रही है। बारात इंदिरा नगर हथखोज से सुबह 11.30 बजे से निकलेगी। बारात का स्वागत रात 8.30 बजे किया जाएगा।

हर बार की तरह इस बार भी केरल और आंधप्रदेश की झांकी विशेष होगी। केरल की झांकी में हनुमान भगवान का विशाल रूप देखने को मिलेगा। हंश पक्षी नृत्य डांस होगा। यह 12 लोगों द्वारा किया जाएगा। शिव भगवान बूढ़ा नृत्य 10 टीमों द्वारा किया जाएगा। शिव बारात भूत पिशाच की 12 टीमें रहेंगी। वहीं आंधप्रदेश की झांकी भी खास होने वाली है। श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल की विशेष प्रस्तुति होगी।

बाबा की बारात से पहले भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। न्यू खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन भिलाई में यह आयोजन किया जाएगा। इस बार महाबारात में हरियाणा सिरसा के रामू राजस्थानी (मलंग पागल बाबा जी) की विशेष प्रस्तुति होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

कांग्रेस पर भाजपा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा का करारा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कल विश्व श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए संचालित...

भाजपा ने आयोजित की बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित...

रायपुर। गुरुवार 2 मई को राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया...

ट्रेंडिंग