CG – तिरंगे के अपमान का मामला: गणतंत्र दिवस के 4 दिन बाद भी राष्ट्रीय ध्वज उतारना भूल गए जिम्मेदार कर्मचारी… सोशल मीडिया में मामले ने पकड़ा तूल तो दौड़े-दौड़े पहुंचे अधिकारी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। 26 जनवरी को आंवरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में झंडोत्तोलन तो किया गया, लेकिन झंडोत्तोलन के बाद यहां के जिम्मेदार लोग तिरंगे को उतारना ही भूल गए। आलम यह है कि 3 से 4 दिन गुजर जाने के बावजूद अब भी तिरंगा उसी तरह दिन-रात फहर रहा था। जब मामले ने तूल पकड़ा, तब जाकर रविवार सुबह तिरंगा उतारा गया।

बता दें कि 26 जनवरी को ध्वजारोहण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारी बेदी बंजारे अपने घर लौट गई, लेकिन शाम में तिरंगे को उतारने की बड़ी जिम्मेदारी उन्हें याद नहीं रही। यही नहीं अगले दिन भी ध्वज नहीं उतारा गया और पूरे 4 दिन तक तिरंगा यहां फहराता रहा। 29 जनवरी की सुबह जब मामला सोशल मीडिया में आया, तब प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना लगी और आननफानन में आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर शकुंतला कोमरे मौके पर पहुचीं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारी को भी मौके पर बुलवाकर राष्ट्रीय ध्वज को नीचे उतरवाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...