सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए JIO ने भिलाई में निकाली रैली: यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहने किया प्रेरित; देखिए तस्वीरें

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर जिओ टेलीकॉम के सभी क्लस्टर द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिओ दुर्ग-भिलाई सीएमपी क्लस्टर ने भी कुछ दिन पहले भिलाई में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए रैली निकाली। जिसमें जिओ के कर्मचारियों के द्वारा सड़क नियम पालन करने के संदेश आम नागरिकों को दिया गया।

हाल में JIO True 5G की सर्विस रायपुर और दुर्ग भिलाई में लॉन्च हुआ है। जिसकी शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। सड़क सुरक्षा को लेकर जिओ टेलीकाम सर्विसेज दुर्ग-भिलाई CMP ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिओ टेलीकॉम सर्विसेज दुर्ग-भिलाई CMP द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षित यातायात के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने की भी समझाइश दी जा रही है। तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहने प्रेरित किया जा रहा है।

जिओ टेलीकॉम सर्विसेज द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान में सहित अन्य कर्मचारी सहयोग दे रहे हैं। इस मुहिम में शलाब मिश्रा (इंफ्रा लीड), सुब्रत पांडा (HSEF हेड CG), प्रवेश कुमारी (इंफ्रा इंजीनियर), मितान मंडल (CMP लीड), अजय वर्मा, अजय मोरिया, अंशुल कुमार, अनूप तिवारी, अभिषेक सोनी के साथ सभी डीजीबीजी टेक्नीशियन और अन्य कचारियों ने सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...