भीषण सड़क हादसा: गन्ने से भरे ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की जोरदार टक्कर… 6 की मौत… 8 से अधिक घायल

गन्ने से भरे ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की जोरदार टक्कर

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में पिकअप वाहन व गन्ने से भरे ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 से अधिक गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसा अमरावती खंडवा राजमार्ग के ग्राम देडतलाई के पास हुआ जहां महाराष्ट्र के आट से खंडवा जा रहे पिकअप वाहन से सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। पिकअप वाहन में मजदूर सवार थे जोरदार टक्कर के बाद नीचे गिर गए। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मिलकर घायलों को किसी तरह बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को खंडवा जिला अस्पताल रवाना किया गया है। सभी मृतक और घायल खंडवा जिले के बताए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...