बहरी झोरकी में धर्मांतरण का मामला गरमाया : शासकीय शिक्षक समेत 5 लोगों की जांच की मांग, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

पेण्ड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम बहरी झोरकी में अवैध धर्मांतरण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मोर्चा खोलते हुए जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

शासकीय शिक्षक की भूमिका की जांच की मांग

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम बहरी झोरकी में शासकीय शिक्षक कृष्णा लाल लकड़ा और उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों की तौर पर धर्मांतरण गतिविधियों में भूमिका सामने आई है। इसे लेकर ग्रामीणों और हिंदू समाज के लोगों में नाराजगी और चिंता की स्थिति बताई गई है। विहिप और बजरंग दल ने शिक्षक कृष्णा लाल लकड़ा की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ उनके परिवार की गतिविधियों की भी पड़ताल करने की मांग की है।

चार अन्य लोगों की भूमिका पर भी उठाए सवाल

संगठनों ने ग्राम बहरी झोरकी के निवासी ध्यान सिंह केरकेट्टा, नितेश केरकेट्टा, विजय केरकेट्टा और बिटकू लाल की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में संबंधित व्यक्तियों की आय के स्रोत, आय-व्यय और संपत्ति की जांच सक्षम विभाग से कराने की बात कही गई है। इसके अलावा उनके जाति प्रमाण पत्रों की वैधता और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की राजस्व अधिकारियों से जांच कराने की मांग भी रखी गई है। संगठनों का कहना है कि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

संयुक्त जांच टीम गठित करने की मांग

ज्ञापन में प्रशासन से पूरे मामले से जुड़ी शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष पड़ताल कराने की मांग की गई है। संगठनों ने कहा है कि यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...

केशकाल के जैन मंदिर में लाखों की चोरी :...

केशकाल। केशकाल नगर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। अज्ञात बदमाशों ने पुलिस थाने से महज...

CM साय ने दिया संवेदनशीलता का परिचय : चोटिल...

रायपुर। पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के पैर में चोट लगने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बेहतर इलाज के...

चावल कारोबार में बड़ा फर्जीवाड़ा : 2,320 क्विंटल चावल...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में चावल की खरीदी-बिक्री के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में कुरूद पुलिस...