CM साय ने दिया संवेदनशीलता का परिचय : चोटिल नंदकुमार साय को हेलीकॉप्टर से लाकर अस्पताल में कराया भर्ती

रायपुर। पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के पैर में चोट लगने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर पहुंचाया। मुख्यमंत्री जशपुर प्रवास के दौरान नंदकुमार साय के घर पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था। इसके बाद सोमवार को मुख्यमंत्री उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए। यहां बेहतर उपचार के लिए उन्हें बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो दिन पहले फिसलकर गिरने से लगी थी चोट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि नंदकुमार साय दो दिन पहले फिसलकर गिर गए थे। इस घटना में उनके पैर में चोट आई, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर प्रवास के दौरान रविवार रात उन्हें नंदकुमार साय से मुलाकात करने का अवसर मिला। वे उनके निवास पहुंचे और उनका हालचाल जानने के साथ स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को उन्हें भी रायपुर लौटना था। नंदकुमार साय को पैर में चोट के कारण यात्रा करने में असुविधा हो सकती थी। ऐसे में उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने का निर्णय लिया, ताकि उन्हें सफर में परेशानी न हो और समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

बालाजी अस्पताल में बेहतर इलाज की व्यवस्था

रायपुर पहुंचने के बाद नंदकुमार साय को बेहतर उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...

केशकाल के जैन मंदिर में लाखों की चोरी :...

केशकाल। केशकाल नगर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। अज्ञात बदमाशों ने पुलिस थाने से महज...

चावल कारोबार में बड़ा फर्जीवाड़ा : 2,320 क्विंटल चावल...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में चावल की खरीदी-बिक्री के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में कुरूद पुलिस...

बहरी झोरकी में धर्मांतरण का मामला गरमाया : शासकीय...

पेण्ड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम बहरी झोरकी में अवैध धर्मांतरण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मामले में विश्व हिंदू परिषद और...