CG – नदी किनारे मिली अधजली लाश: पहले पत्थर से कुचला सिर… फिर अधेड़ को जला दिया… राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 50 साल के अधेड़ की हत्या करके उसके शव को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। शव की पहचान न हो पाए कर के शव को जला दिया गया है। लेकिन लाश पूरी तरह जली नहीं है। राहगीरों को जब इसकी जानकारी मिली तो अधजली लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। मामला जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नवागांव में लोमश ऋषि आश्रम के पास पैरी नदी के एनीकेट के किनारे अधजली लाश पड़ी थी। इलाके के कुछ लोग नदी किनारे गए थे। जिन्होंने अधजली लाश देखी। जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शव की पहचान बसंत कुमार साहू (50) के रूप में की है। जो राजधानी रायपुर का रहने वाला था।

SDOP कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि, जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है, उनका अब तक पता नहीं चला है, लगातार उनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि,किसी अन्य जगह पर उसकी हत्या की गई। और फिर अधेड़ की पहचान छिपाने के लिए उसे नदी किनारे लाकर जलाने का प्रयास किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में साइबर अपराधियों पर शिकंजे की तैयारी :...

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन और रुआबांधा पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। करीब 35 लाख...

मनेन्द्रगढ़ में ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को...

मनेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर मंगलवार की सुबह इमली गोलाई के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार...

कंटेनर को बनाया गांजा तस्करी का ठिकाना : गुप्त...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की भारी खेप पकड़ी है।...

हत्या का दोषी पैरोल पर जेल से निकला और...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल का फायदा उठाकर जेल से बाहर निकला और...