कंटेनर को बनाया गांजा तस्करी का ठिकाना : गुप्त चेंबर में छिपे मिले 407 किलो गांजे के पैकेट, दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की भारी खेप पकड़ी है। चिल्फी पुलिस ने NH-30 पर जांच के दौरान एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को ट्रक की ड्राइवर सीट के ऊपर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपा रखा था। मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त चेंबर में मिले गांजे के 192 पैकेट

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कंटेनर की तलाशी ली गई तो ड्राइवर सीट के ऊपर बने छिपे हुए हिस्से में गांजे के पैकेट मिले। कुल 192 पैकेटों में रखे इस मादक पदार्थ का वजन 407 किलो 330 ग्राम निकला। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये बताई गई है।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश पहुंचाई जा रही थी खेप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। चिल्फी पुलिस ने NH-30 पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर तस्करी के रास्ते और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

2.29 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त

कार्रवाई में गांजे के अलावा तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गांजा, वाहन और मोबाइल सहित कुल जब्ती की कीमत 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। गांजे की खेप किसके कहने पर भेजी गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में साइबर अपराधियों पर शिकंजे की तैयारी :...

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन और रुआबांधा पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। करीब 35 लाख...

मनेन्द्रगढ़ में ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को...

मनेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर मंगलवार की सुबह इमली गोलाई के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार...

हत्या का दोषी पैरोल पर जेल से निकला और...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल का फायदा उठाकर जेल से बाहर निकला और...

सरगुजा में अडानी के CSR कार्यों की खुलेगी जांच...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कोयला खदानों और उनसे जुड़ी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अडानी एंटरप्राइजेज के सामाजिक...