शहर में राजीव युवा मितान क्लब के आयोजन में MLA हुए शामिल: विजेता खिलाड़ियों को किया पुरुस्कार वितरण… विधायक वोरा ने कहा- युवाओं को सकारात्मक दिशा देने भूपेश सरकार का कदम सराहनीय

दुर्ग। दुर्ग शहर के 60 वार्डों में राजीव युवा मितान क्लब की गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं। शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने आदर्श कन्या विद्यालय में मितान क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई, कांकेर, महासमुंद की टीमो ने भाग लिया।

फ़ाइनल प्रतियोगिता में महासमुंद टीम ने भिलाई की टीम को पराजित कर जीत हासिल की मुख्य अतिथि के अरुण वोरा के हाथों से विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कार सहित ट्रॉफी व रनरअप टीम को दुतीय पुरुस्कार एवम सभी खिलाड़ियों को पुरुस्कार राशि के रूप देकर सम्मानित किया गया। वोरा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

जिनमें राजीव युवा मितान योजना वार्ड स्तर पर होने के कारण सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है। शहर के सभी वार्डों में युवाओं को संगठित कर सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन आज के समय की महती आवश्यकता है। लगातार युवाओं को रोजगार देने के प्रयासों के साथ ही अब सरकार ने बेरोजगारी भत्ते का भI प्रावधान अगले वित्तीय वर्ष से कर दिया है, सर्वहारा वर्ग कांग्रेस के साथ है एवं आने वाला समय कांग्रेस का है।

उन्होंने भूपेश सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए छत्तीसगढ़ विकास मॉडल को सफल बताया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, शाला विकास समिति अध्यक्ष रमीज राजा, समेत राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्य विद्यालय की प्राचार्य समस्त स्टाफ एवम छात्राय उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...

दुर्ग में पैतृक जमीन हड़पने फर्जी दस्तावेज तैयार करने...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने...

शराब घोटाले का 1280 करोड़ का ‘मनीमैन’ गिरफ्तार, दुबई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल को भारत वापस लाने में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय...