छत्तीसगढ़ की गवर्नर को भोले बाबा की बारात का इनविटेशन: दया सिंह ने मुलाकात कर दिया आमंत्रण… आयोजन के लिए राज्यपाल अनसुइया उइके ने दया की थपथपाई पीठ

  • कोरोनाकाल में किए गए कार्यों के लिए दया सिंह की तारीफ की
  • नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहले खुर्सीपार आ चुकी हैं राज्यपाल
  • 18 फरवरी को निकलेगी भोले बाबा की बारात
  • उससे पहले आयोजन को लेकर सभी गणमान्य राजनेताओं को दिया जा रहा आमंत्रण कार्ड

भिलाई। भोले बाबा की बारात को लेकर जबरदस्त तैयारी चल रही है। आमंत्रण कार्ड से लेकर आयोजन को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा लगातार आमंत्रण कार्ड देने के लिए राजनेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस साल भोले बाबा की बारात में राज्यपाल अनुसुइया उइके शामिल हो सकती हैं।

चूंकि, दया सिंह ने राज्यपाल महोदया को आमंत्रण कार्ड दिया है। आयोजन की रूपरेखा देखकर राज्यपाल ने दया सिंह की पीठ थपथपाई है। वहीं आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दी है। बता दें कि राज्यपाल इससे पहले नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए खुर्सीपार पहुंच चुकी है। दया सिंह के आमंत्रण पर राज्यपाल खुर्सीपार में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और सेवा पंडाल का भी निरीक्षण किया था। दया सिंह ने बताया कि, राज्यपाल ने कोरोनाकाल में किए गए कार्यों के लिए दया सिंह की तारीफ की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...