जिला साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने आर लखेंद्र साहू; कर्मा विद्यालय भिलाई के है महासचिव

भिलाई। भिलाई नगर जिला साहू संघ का विशेष बैठक कर्मा सभागार सुपेला भिलाई में रखा गया था। जहां जिला अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष साहू संघ छत्तीसगढ़ टहल राम साहू, प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक यशवंत साहू, संभागीय संयोजक विष्णु साहू, सह संयोजक गोवर्धन साहू, उपाध्यक्ष बेनु राम साहू के अनुशंसा से जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई हरिद्वारिका प्रसाद साहू ने आर लखेंद्र साहू महासचिव कर्मा विद्यालय भिलाई को अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।

जिला संयोजक आर लखेंद्र साहू ने जिला के समस्त अधिकारी कर्मचारी को एक मंच में लाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अमोल दास साहू महामंत्री, फुलचंद साहू न्याय प्रकोष्ठ संयोजक, धनसाय साहू अध्यक्ष कर्मा विद्यालय, शिव कुमार साव संगठन सचिव, थंगेश्वर प्रसाद साहू संगठन सचिव, संतोष साहू रिसाली तहसील अध्यक्ष, खेद राम साहू अध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई, डां. दिनेश साहू संयोजक जिला युवा प्रकोष्ठ, रामाधीन साहू सलाहकार, परस राम साहू उपाध्यक्ष, सरोज साहू महिला प्रकोष्ठ संयोजिका व समाज के विशिष्ट जन ने बधाई दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...