BREAKING: भिलाई में फिर एक बार दर्दनाक सड़क हादसा… बोलेरो ने एक्टिवा को ठोका… शख्स की मौके पर मौत; आरोपी चालक फरार

भिलाई। भिलाई में फिर से एक सड़क हादसा हुआ है। इस बार एक्टिवा सवार युवक को अज्ञात बोलेरो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी है। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। आरोपी बोलेरो चालक मौके से भाग गया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि विश्व बैंक कालोनी भिलाई 3 निवासी सागर भोई अपनी एक्टिवा से घर से निकला था।

इस दौरान ड्रीमसिटी के पास अज्ञात बोलेरो चालक ने एक्टिवा सवार को ठोकर मार दी। इसकी जानकारी पुलिस को हो पाती चालक वाहन समेत मौके से फरार हो चुका था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए मरचुरी में रखवा दिया गया है।

भिलाई-3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जिस सड़क पर घटना हुआ है वह गौरव पथ का काम साल भर से चल रहा है। एक छोर का लगभग काम पूरा हो गया है। दूसरे छोर का काम अभी बचा हुआ है।

इस वजह से भारी वाहन की बड़ी भीड़ उम्दा सड़क पर रहती है। दो पहिया चालको को भारी वाहन साइड तक नही दिया करते है। शनिवार रात 8.30 बजे हुई घटना भी इसी का परिणाम है। फिलहाल भिलाई 3 पुलिस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...