CG – जल संसाधन विभाग में करोड़ो के भ्रष्टाचार का मामला: RTI के खुलासे के बाद SDO और सब इंजीनियर के खिलाफ पुलिस ने किया FIR… जानिए क्या है पूरा मामला

जल संसाधन विभाग में करोड़ो के भ्रष्टाचार का मामला

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। संसाधन विभाग में 2 करोड़ से भी का भ्रष्टाचार हुआ है। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बता दे कि आर.टी.आई. से हुए इस सनसनीखेज खुलासे के बाद मामले पर पुलिस के द्वारा कोई एक्शन नही लिए जाने के बाद, आर.टी.आई. एक्टिविस्ट ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय के आदेश के बाद अब पुलिस ने जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओं सहित सब इंजीनियर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया हैं।

जानकारी के मुताबिक जल संसाधन संभाग क्रमांक-2 में वर्ष 2021-22 में बगैर काम किये ही करीब 2 करोड़ 20 लाख रूपये का भुगतान संबंधित एजेंसी को कर दिया गया था। आर.टी.आई. में हुए इस खुलासे में पाया गया कि विभाग में उस वक्त एसडीओं के पद पर पदस्थ राजेंद्र प्रसाद सिंह और सब इंजीनियर सुजीत कुमार गुप्ता ने मिलीभगत कर कार्य कराये बगैर ही ठेका कंपनी के नाम पर करोड़ो रूपये का भुगतान जारी कर दिया गया। इस मामले का खुलासा होने के बाद आर.टी.आई.एक्टिविस्ट डी.के.सोनी ने मामले की शिकायत विभाग में करने के साथ ही पुलिस में भी की थी।

लेकिन पुलिस द्वारा उस वक्त इस करोड़ो रूपये के भ्रष्टाचार के प्रकरण में एफआईआर दर्ज नही किया गया था। इसके बाद डी.के.सोनी ने न्यायालय में परिवाद लगाया गया था। जिस पर न्यायालय में सुनवाई की गयी, और सारे साक्ष्यों व प्रमाणों को देखने के बाद न्यायालय ने इस मामले में दोषी एसडीओं और सब इंजीनियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदशे जारी किया गया हैं। न्यायालय से जारी आदेश के बाद रामानुजगंज थाना में पुलिस ने इस मामले में जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओं राजेंद्र प्रसाद सिंह और सब इंजीनियर सुजीत कुमार गुप्ता के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...

दुर्ग में पैतृक जमीन हड़पने फर्जी दस्तावेज तैयार करने...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने...