अजब-गजब: भांजे के प्यार में इस कदर पागल हुई 60 साल की मामी, पहले शादी तुड़वाई और फ‍िर…

60 years old aunt became so mad in love with nephew

नई दिल्ली। कहते हैं क‍ि प्‍यार करने की काई उम्र नहीं होती. यह प्‍यार क‍िसी को कभी भी हो जाता है. ऐसा ही मामला यूपी के शाहजहांपुर में देखने को मिला है. जहां अजब इश्क की गजब की कहानी देखने को मिली है. शहर के सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली 60 वर्षीय महिला का दिल अपने 42 साल के भांजे से इश्क हो गया. वह उससे शादी करने पर अड़ गई और दोनों की शादी का निकाहनामा तैयार करा लिया. जब भांजे की शादी हुई तो मामी ने फर्जी निकाहानामा तैयार कर भांजे की ससुराल भेज दिया, जिससे के चलते उसकी शादी टूट गई. इस बात पर विवाद होने पर मामी सहित सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जहां पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मामला थाना सदर बाजार के अनजान चौकी इलाके का है. जहां युवक का आरोप है कि मामी ने उसकी होने वाली ससुराल में फर्जी निकाहनामा भेज दिया. इसके चलते उसका रिश्ता टूट गया. महिला के बच्चे भी उसी का साथ दे रहे हैं. महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की. युवक ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके मामा का इंतकाल दो मार्च 2022 को संदिग्ध हालात में हो गया था.

मामा के बच्चे भी जवान हैं. युवक की कपड़े की दुकानें है. उसकी संपत्ति पर मामी की नीयत खराब हो गई. युवक के मुताबिक, मामी उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी. युवक ने रिश्ते की दुहाई देकर इनकार कर दिया. इसके बाद महिला ने हद पार कर दी. युवक के घर पर हमला कर दिया. युवक का आरोप है कि 16 दिसंबर को शांत सात बजे उसके आवास पर मामी, अपने दो पुत्रों, बहुओं आदि के साथ घुस आई और तोड़फोड़ और मारपीट की.

पीड़ित पक्ष के वकील उपमा भटनागर ने बताया क‍ि पीड़ित युवक ने मामी की हरकतों से परेशान होकर उसने पुलिस को तहरीर केस दर्ज कराया है. युवक ने बताया कि उसकी 28 दिसंबर को बारात जानी थी, लेकिन उससे पांच दिन पहले होने वाली ससुराल के पते पर मामी ने फर्जी निकाहनामा भेज दिया. इसके चलते उसकी शादी टूट गई. तहरीर आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...