सिविक सेंटर में गूंजा हर-हर महादेव: व्यापारियों को दिया भोले बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड… दया सिंह के साथ BJP के पूर्व व छाया पार्षद रहे मौजूद

भिलाई। सिविक सेंटर में रविवार शाम को हर-हर महादेव के जयघोष चारों तरफ गूंजने लगा। जब बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी आमंत्रण कार्ड देने के लिए पहुंचे। समिति के अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण कार्ड का वितरण किया। उनके साथ भाजपा के मौजूदा, छाया व पूर्व पार्षद मौजूद रहें।

उन्होंने आमंत्रण कार्ड के साथ लोगों को आग्रह किया है कि वे बाबा की बारात में शामिल होने के लिए जरूर पहुंचे। दया सिंह ने बताया कि, 18 फरवरी को बाबा की बारात निकलेगी। उससे पहले आमंत्रण कार्ड दिया जा रहा है। प्रदेश भर के राजनेताओं को कार्ड दिया जा रहा है। राज्यपाल से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आमंत्रण कार्ड देकर न्यौता दिया जा रहा है।

दया सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को गजब का उत्साह देखने को मिला। बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है। इस जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण कार्ड दिया है। आयोजन समिति की ओर से तैयारी जबरदस्त चल रही है। समिति के लोगों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। जिम्मेदारियों के साथ इस बार आयोजन कई मायनों में भव्य होने वाला है।

सिविक सेंटर के व्यापारियों में गजब का उत्साह, बाबा की बारात में होंगे शामिल
दया सिंह ने बताया कि जब व्यापारियों को आमंत्रण कार्ड देने के लिए पहुंचे तो व्यापारियों में गजब का उत्साह था। व्यापारियों ने कहा है कि वे पूरे सालभर महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात का इंतजार करते हैं। इस साल कई राज्यों की झांकी देखने को मिलेगा। उसके लिए उत्साहित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...

दुर्ग में पैतृक जमीन हड़पने फर्जी दस्तावेज तैयार करने...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने...